Top
Begin typing your search above and press return to search.

टिप्पर से भिड़ी कार, 2 की मौत 8 घायल

बचेली ! मेन रोड़ पेटेल पंप के आगे शमशान घाट के पास 18 जनवरी, बुधवार को टिप्पर व कार के बीच जबरदस्त भीड़त हो गई। जिसमे टिप्पर में सवार दो लोगो की मौत हो गई।

टिप्पर से भिड़ी कार, 2 की मौत 8 घायल
X

बचेली ! मेन रोड़ पेटेल पंप के आगे शमशान घाट के पास 18 जनवरी, बुधवार को टिप्पर व कार के बीच जबरदस्त भीड़त हो गई। जिसमे टिप्पर में सवार दो लोगो की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। टिप्पर क्रं. सीजी 18 टी 0763 मजूदरो को लेकर किंरदुल से भैरमगढ़ जा रही थी, विपरीत दिशा से आ रही हुंडई आई20 कार क्रं. सीजी 17 केएच 4807 दोनो के बीच शमशान घाट पुलिया के पास टक्कर हो गई। टिप्पर में सवार 6 लोग घायल हुए व 2 की मौत हो गई वही कार में सवार 2 लोग भी घायल हुए। टिप्पर में सवार ईश्वर पिता प्रभुदा, उम्र 20 वर्ष निवासी उडिय़ा कैंप किंरदुल एवं पुज्जे पिता देवा, उम्र 19 वर्ष निवासी फुलपाड़ इन दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। वही हुंडई कार में सवार सागर साहु पिता टिकाराम साहु, उम्र 24 वर्ष, निवासी हाटकचोरा जगदलपुर एवं नवीन भोसले उम्र 26 वर्ष बोधघाट जगदलपुर को हल्की चोटे आई। घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोगो की भीड़ लग रही। क्रेन की सहायता से टिप्पर के नीचे दबे लोगो को बाहर निकाला गया। हुंडई कार जगदलपुर के जैका ऑटोमोबाईल की है तथा टिप्पर ंिकंरदुल निवासी नसीम सिद्दकी की बतायी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it