Top
Begin typing your search above and press return to search.

टाइगर से प्रेरित हुये ऋतिक

बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन डांसिंग स्टार टाइगर श्राफ से प्रेरित हो गये हैं

टाइगर से प्रेरित हुये ऋतिक
X

मुंबई । बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन डांसिंग स्टार टाइगर श्राफ से प्रेरित हो गये हैं।
ऋतिक रोशन यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म में टाइगर श्राफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों के बीच डांस का मुकाबला होने वाला है। इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। ऋतिक रौशन ने कहा कि ‘काबिल’ और ‘सुपर 30’ जैसी फिल्में करने के बाद, मुझे एक ऐसी ताकत की जरूरत थी, जो मुझे और अच्छा करने के लिए प्रेरित करे। मुझे बहुत उदासीनता हो रही थी, और फिर मुझे लगा कि मुझे इससे निकालने की शक्ति केवल टाइगर के पास है।

ऋतिक ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी और ने मुझे उस तरह से प्रेरित किया है जैसे टाइगर ने किया है। मैने अभी तक कई अकेले किरदार निभाए है, और अब मुझे फन चाहिए। टाइगर के साथ मेरी यशराज की फिल्म काफी आनंददायक होगी। इसलिए अब मैं दो हीरो वाली या मल्टीस्टारर फिल्में करने के लिए तैयार हूं। मैं बेहतरीन फ़िल्मों के साथ-साथ मजेदार फ़िल्में करने की तलाश में हूं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it