Begin typing your search above and press return to search.
पंजाब में तीन महिलाओं की गोली मारकर हत्या
जालंधर ! पंजाब में जालंधर शहर के एक पौश इलाके में गुरुवार शाम अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी।

जालंधर ! पंजाब में जालंधर शहर के एक पौश इलाके में गुरुवार शाम अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पीडि़तों में जालंधर के व्यापारी की पत्नी, पुत्र-वधू व उसकी सहेली शामिल है। मृतकों की पहचान दलजीत कौर, परमजीत कौर और उसकी सहेली खुशविंदर कौर के रूप में हुई है। महिलाओं को दलजीत कौर के पोते ने खून से लथपथ पाया। वे उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, तीसरी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया है कि हमलावर मृतकों को पहले से जानता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर से कुछ चीजें गायब हैं, पर कोई मूल्यवान वस्तु चोरी नहीं हुई है।
Next Story


