Top
Begin typing your search above and press return to search.

अफगानिस्तान में तीन पुलिसकर्मी, पांच आंतकवादी मारे गये

अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में देर रात संघर्ष की ताजा घटनाओं में तीन पुलिसकर्मी और पांच आतंकवादी मारे गये। 

अफगानिस्तान में तीन पुलिसकर्मी, पांच आंतकवादी मारे गये
X

अलालाबाद । अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में देर रात संघर्ष की ताजा घटनाओं में तीन पुलिसकर्मी और पांच आतंकवादी मारे गये।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अत्ताउल्लाह खोग्यानी ने शुक्रवार को बताया कि तालिबान आतंकवादियों ने खोग्यानी जिले के गजनी आबाद पुलिस चौकी पर समूह हमला कर दिया जिसमें तीन स्थानीय पुलिस के जवान और पांच आतंकवादी मारे गये।

श्री खोग्यानी ने कहा कि इस घटना में दो पुलिसकर्मी तथा आठ आतंकवादी घायल हैं।

स्थानीय पुलिस स्थानीय सुरक्षा इकाई है जो अपने समुदाय का बचाव करने के लिए ग्रामीणों की ओर से बनी होती है जबकि कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय सेना या राष्ट्रीय पुलिस की तैनाती होती है।

युद्धग्रस्त देश में संघर्षरत सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच झड़पें अप्रैल की शुरुआत से ही देश के 34 प्रांतों में से 20 से अधिक में जारी हैं। उसी दिन तालिबान ने एक साल के विद्रोही आक्रमण की शुरुआत का ऐलान किया था।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it