Top
Begin typing your search above and press return to search.

सहारनपुर में ट्रैक्टर पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में खेत जोत कर लौटते समय रविवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से एक ही परिवार के चार लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए जिनमें से तीन की मौत हो गई

सहारनपुर में ट्रैक्टर पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
X

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में खेत जोत कर लौटते समय रविवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से एक ही परिवार के चार लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए जिनमें से तीन की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मोजेवाला गांव का एक किसान परिवार तड़के जानसठ-लढौरा रोड़ स्थित अपने खेत की जुताई के लिए गया था। जहां से वापस लौटते समय सुबह करीब साढे आठ बजे एक मोड पर उनका ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें एक ही परिवार केे तीन सदस्यों की उसके नीचे दबकर मौके पर ही

मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे चालक कमलदीप उसका छह वर्षीय पुत्र शौर्य,तीन वर्षीय पुत्र कार्तिक और परिवार के सदस्य 60 वर्षीय मामचंद दब गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। तब तक मामचंद, कमलदीप और बालक शौर्य की मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बालक कार्तिक बच गया लेकिन वह भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it