देवरिया में युवक की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर क्षेत्र में एक सितम्बर को की गई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर क्षेत्र में एक सितम्बर को की गई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक सितम्बर की शाम रूद्रपुर क्षेत्र के ग्राम बेलकुण्डा के पास सड़क किनारे एक शव पडा मिला,जिसकी शिनाख्त बृजमंगल गुप्ता निवासी-छपौली रूद्रपुर के रूप में हुई थी। जिस संबन्ध में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।
उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरा प्रकाश में आये तीन आरोपियों रामप्रवेश मिश्र,छोटेलाल और इन्द्रासन को पुलिस ने वनसप्ती तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गये आरोपियों ने कहा कि युवक बृजमंगल की हत्या जमीन के पैसे के लेन-देन के विवाद में की गई थी। हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गये थे। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


