Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्नाटक में एक सड़क दुर्घटना में तीन मरे, एक घायल

 कर्नाटक के शिवमोगा में सागर तालुक के कासपाड़ी गांव में रविवार को एक कार के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया

कर्नाटक में एक सड़क दुर्घटना में तीन मरे, एक घायल
X

शिवमोगा। कर्नाटक के शिवमोगा में सागर तालुक के कासपाड़ी गांव में रविवार को एक कार के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सिदप्पा (40), वेंकटेश (50), जी तिप्पन्ना (60) के रूप में हुई है जबकि घायल नागराज को सागर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित रायचूर से अपने गांव कारगल की ओर लौट रहे थे। सागर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारण जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it