Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश में बस पेड़ से टकराई तीन की मृत्यु

मध्यप्रदेश के धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र में आज एक निजी यात्री बस के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार तीन यात्रियों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

मध्यप्रदेश में बस पेड़ से टकराई तीन की मृत्यु
X

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र में आज एक निजी यात्री बस के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार तीन यात्रियों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये।

पुलिस ने कहा बस मनावर से इंदौर की ओर जा रही थी। इस बीच अत्यधिक तेज रफ्तार के चलते बस सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गयी। इस भीषण हादसे में बस के दो टुकड़े हो गये। दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं, हादसे में बस सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुचाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच आरंभ कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it