Begin typing your search above and press return to search.
कर्नाटक में रेत में दबकर तीन मासूम बच्चों की मृत्यु
कर्नाटक के कोप्पल जिले में कनकगिरी तालुक के नवली गांव के पास आज खेलते हुए रेत के ढेर में दबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी

कोप्पल। कर्नाटक के कोप्पल जिले में कनकगिरी तालुक के नवली गांव के पास आज खेलते हुए रेत के ढेर में दबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी है।
पुलिस के मुताबिक कहा कि दुर्घटना के समय बच्चे निर्माणाधीन फैक्ट्री की इमारत के पास रेत के ढेर पर खेल रहे थे और उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर के रूप में वहां काम कर रहे थे।
मृतक बच्चों की पहचान सोनू (7), सविता (4) और कविता (2) के रूप में हुई है। कनकगिरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज लिया है।
Next Story


