Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुंबई-हावड़ा मेल के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, 12 ट्रेनें रद्द

महाराष्ट्र में इगतपुरी के पास रविवार को मुंबई-हावड़ा मेल के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए

मुंबई-हावड़ा मेल के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, 12 ट्रेनें रद्द
X

नागपुर । महाराष्ट्र में इगतपुरी के पास रविवार को मुंबई-हावड़ा मेल के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता सुनील उदासी ने कहा, "मुंबई-हावड़ा मेल की पैंट्री कार और दो स्लीपर कोच (एस-12, एस-13) रात करीब दो बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले पटरी से उतर गए।"

क्षेत्र में रेल यातायात थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया था और करीब 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it