Begin typing your search above and press return to search.
तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
तमिलनाडु के पुडुकोटाई जिले में गुरुवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई

पुडुकोटाई। तमिलनाडु के पुडुकोटाई जिले में गुरुवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बच्चे तालाब में तैराकी कर रहे थे और इस दौरान वे पानी में डूब गए। मृतकों की पहचान जे जैक्सन (12), उसका छोटा भाई जे जॉनसन (9) और संतोष (12) के रुप में हुई है।
शवों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story


