Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएम के बर्थडे पर प्रभास का यह खास तोहफा

'बाहुबली' स्टार प्रभास आज जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण करेंगे।

पीएम के बर्थडे पर प्रभास का यह खास तोहफा
X

मुंबई । 'बाहुबली' स्टार प्रभास आज जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण करेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी के 69वें जन्मदिन के अवसर पर नई फिल्म 'मन बैरागी' का ऐलान किया जाएगा, फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक यह एक स्पेशल फीचर फिल्म होगी।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मोदी पर कोई फिल्म बनाई जा रही है। इस साल की शुरुआत में उन पर आधारित एक और फिल्म आई थी जिसमें अभिनेता विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री के किरदार में नजर आए थे।

उन पर एक वेब सीरीज भी बन चुकी है जिसका नाम 'मोदी : जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' है।

आने वाली इस फिल्म के लेखक और निर्देशक संजय त्रिपाठी हैं और यह फिल्म मोदी के जिंदगी की अनकही कहानियों पर आधारित होगी। महावीर जैन इसके सह-निर्माता हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it