Begin typing your search above and press return to search.
चोरों ने दुकान का जंगला तोड़ हजारों का सामान उड़ाया
सर्दियां शुरु होते ही चोरों ने रात के समय दस्तक देनी शुरु कर दी है

होडल। सर्दियां शुरु होते ही चोरों ने रात के समय दस्तक देनी शुरु कर दी है। जिसके चलते अज्ञात चोर बीती देर रात गढ़ी चौक के निकट एक खल चुनी की दुकान का जंगला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और दुकान से हजारों रुपए का सामान चुराकर फरार हो गए।
दुकान मालिक को चोरी की वारदात का पता उस समय लगा जब वह सुबह के वक्त दुकान खोलने पहुंचे। होडल निवासी ओमप्रकाश अग्रवाल गढ़ी चौक के निकट खल चुनी की दुकान चलाते हैं।
19 नवम्बर की सायं वह दुकान बंद कर घर को चले गए लेकिन जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का सामान अस्त व्यस्त देख उनके होश उड़ गए। अज्ञात चोर दुकान से इनर्वटर, बैटरी, छत के पंखों व अन्य सामान को चुराकर ले गए।
Next Story


