Begin typing your search above and press return to search.
ये कानून किसानों की जिंदगी में खुशहाली लेकर आएंगे: रामवीर सिंह बिधूड़ी
दक्षिण दिल्ली के मोलड़बंद गांव में मंगलवार तीनों ऐतिहासिक कृषि सुधार कानूनों के समर्थन में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मौजूद किसानों ने एक स्वर से नरेन्द्र मोदी सरकार के बनाये गए कृषि कानूनों का जोरदार समर्थन किया

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मोलड़बंद गांव में मंगलवार तीनों ऐतिहासिक कृषि सुधार कानूनों के समर्थन में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मौजूद किसानों ने एक स्वर से नरेन्द्र मोदी सरकार के बनाये गए कृषि कानूनों का जोरदार समर्थन किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने तीनों कृषि कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी किसानों को दी और कहा कि ये कानून उनकी जिंदगी में खुशहाली लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हताश हैं और इन कानूनों के बारे में किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
दक्षिण दिल्ली जिला भाजपा के अध्यक्ष रोहताश कुमार एडवोकेट ने भी इस गोष्ठी को संबोधित किया। चौधरी टीकम नम्बरदार ने इस गोष्ठी की अध्यक्षता की।
Next Story


