Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आज अनेक आयोजन होंगे

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आज राजधानी भोपाल समेत संपूर्ण मध्यप्रदेश में अनेक आयोजन होंगे।

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आज अनेक आयोजन होंगे
X

भोपाल । मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आज राजधानी भोपाल समेत संपूर्ण मध्यप्रदेश में अनेक आयोजन होंगे।

राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन यहां ऐतिहासिक लाल परेड मैदान पर होगा, जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा अपने प्रभार वाले जिलों में विभिन्न मंत्री भी पहुंच गए हैं और कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश की स्थापना एक नवंबर 1956 को हुयी थी। वर्ष 2000 में इसका विभाजन हुआ था और मध्यप्रदेश के साथ ही नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ सामने आया था। वर्तमान में मध्यप्रदेश में 52 जिले और आबादी सात करोड़ से अधिक है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it