Top
Begin typing your search above and press return to search.

पेड़ से लटका मिला नाबालिग युवती का शव

नोएडा ! सेक्टर-25 में रविवार सुबह एक पेड़ पर नााबालिग का शव लटका मिलने हडक़ंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शुरूआती दौर में शिनाख्त नहीं हुई,

पेड़ से लटका मिला नाबालिग युवती का शव
X

नोएडा ! सेक्टर-25 में रविवार सुबह एक पेड़ पर नााबालिग का शव लटका मिलने हडक़ंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शुरूआती दौर में शिनाख्त नहीं हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद सेक्टर-9 निवासी एक युवक ने बहन के रूप में नाबालिग की शिनाख्त की। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन एक शादी शुदा से प्रेम करती थी। जिसका पता चलने पर उसने बहन को डांटा। इससे गुस्से में आकर बहन ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार सुबह सेक्टर-25 में तैनात सुपरवाइजर संतोष कुमार और गार्ड शुक्ला गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने सेक्टर-25 स्थित एम-ब्लॉक में एक पेड़ से लटका हुआ लडक़ी का शव देखा, सुपरवाइजर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। अभी पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में थी, तभी एक युवक ने शव की शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की।
युवक मूलरूप से मालदा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। युवक ने पुलिस को बताया कि मृतका उसकी 16 वर्षीय बहन सविता मंडल है। वह उसके साथ सेक्टर-9 स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहती। उसकी बहन आनंद नामक शादी शुदा व्यक्ति से प्यार करती थी। इसका पता चलने पर उसने बहन को शनिवार शाम को डांट दिया। इसके बाद वह गुस्से में आकर घर से चली गई। आशंका है कि डांट के बाद नाबालिग ने सेक्टर-25 में जाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it