Top
Begin typing your search above and press return to search.

ऑन लाईन ठगी करने वाला शिक्षाकर्मी गिरफ्तार

राजनांदगांव ! मुढ़ीपार के वरिष्ठ शिक्षक ने एटीएम कार्ड से पैसे निकालने की जानकारी क्या ली उनके ही मातहत शिक्षाकर्मी ने खाते का गलत उपयोग करना शुरू कर दिया ।

ऑन लाईन ठगी करने वाला शिक्षाकर्मी गिरफ्तार
X

अपने ही स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक को बनाया शिकार
राजनांदगांव ! मुढ़ीपार के वरिष्ठ शिक्षक ने एटीएम कार्ड से पैसे निकालने की जानकारी क्या ली उनके ही मातहत शिक्षाकर्मी ने खाते का गलत उपयोग करना शुरू कर दिया । पिछले 2 साल से आरोपी शिक्षाकर्र्मी अपने वरिष्ठ कर्मी के खाते से ऑन लाईन खरीदी तो करता ही था गांव में बिजली का बिल हो या किसी का मोबाईल रिचार्ज सब उन्हीं के खाते से कर देता था । 2 साल बाद भंड़ा फोड़ होने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया ।
पुलिस के अनुसार 6 जनवरी को वरिष्ठ शिक्षक जयशंकर दास बर्मन उम्र 52 साल मुढ़ीपार ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 अगस्त 2014 से लगातार उनके भारतीय स्टेट बैंक शाखा खैरागढ़ के खाते में जमा राशि को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑन लाईन खरीदी कर रूपये ट्रांसफर कराया गया हैं । उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वे खाते की पास बुक में इन्ट्री करवाया तब पता चला कक उनके खाते से विभिन्न ट्रांनजेक्सन के माध्यम से कुल-1,58,233/-रूपये की ऑन लाईन खरीदी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है । जयशंकर दास ने यह भी बताया कि वर्ष 2014 में जब उसका एटीएम कार्ड बनकर आया तब उसने एटीएम कार्ड का उपयोग करना अपने सहकर्मी सहायक शिक्षक किर्ती कुमार साहू से सिखा था तथा उसे अपना एटीएम कार्ड देकर पासवर्ड भी बताया था । संदेह के आधार पर किर्ती कुमार साहू का प्रोफाईल खंगाला गया तो उनके द्वारा प्रार्थी जयशंकर दास बर्मन के एटीएम के नंबर व पास वर्ड का उपयोग कर ऑन लाईन खरीदी करना, मोबाईल रिर्चाज करना, बिजली बिल भुगतान करना पाया गया । आरोपी किर्ती कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वर्ष-2014 में वह प्रार्थी जयशंकर दास को एटीएम से रूपये निकालना सिखाते समय उनके एटीएम कार्ड का नंबर तथा पास वर्ड नोट कर रख लिया था तथा उस नंबर का उपयोग वह अपने मोबाईल के माध्यम से करके दो नग मोबाईल फोन तथा इसके अलावा अन्य सामान की खरीदी करते रहा है तथा अपने खाते में रूपये ट्रांसफार कर ऑन लाईन बिजली बिल व मोबाईल रिर्चाज करता था। आरोपी किर्ती कुमार साहू पिता तिज लाल साहू उम्र 29 साल प्रकाशपुर थाना खैरागढ़ के विरूद्ध थाना खैरागढ़ में धारा 420 भादवि0 पंजीबद्ध कर उनके कब्जे से 49,000/-रू. नगदी तथा ऑन लाइ्र्रन खरीदी की गई सामान जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षाकर्मी वर्ग-3 है और एम.ए. अंग्रेजी है ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it