Top
Begin typing your search above and press return to search.

युवक के पाक में होने की स्थिति पर राज्य सरकार करेगी वापसी की हरसंभव कोशिश : कमलनाथ

कमलनाथ ने आज कहा कि खंडवा जिले से लापता युवक राजू लक्ष्मण भील के पाकिस्तान में होने की स्थिति पर राज्य सरकार विदेश मंत्रालय से संपर्क कर उसे वापस भारत लाने के हर संभव प्रयास करेगी

युवक के पाक में होने की स्थिति पर राज्य सरकार करेगी वापसी की हरसंभव कोशिश : कमलनाथ
X

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि खंडवा जिले से लापता युवक राजू लक्ष्मण भील के पाकिस्तान में होने की स्थिति पर राज्य सरकार विदेश मंत्रालय से संपर्क कर उसे वापस भारत लाने के हर संभव प्रयास करेगी।

कमलनाथ ने आज ट्वीट के माध्यम से कहा कि खंडवा जिले के इंधावडी गाँव के राजू लक्ष्मण भील के गुमशुदा होकर पाकिस्तान पहुँचने की परिवार द्वारा आशंका जताने पर प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ित परिवार के पास पहुँचकर हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि गुमशुदा के पाकिस्तान में होने की स्थिति पर राज्य सरकार विदेश मंत्रालय से संपर्क कर उसे वापस भारत लाने के हर संभव प्रयास करेगी।

खंडवा जिले के इंधावड़ी के इस युवक राजू लक्ष्मण भील (40) के भटककर पाकिस्तान पहुंचने की खबर सामने आई है। मानसिक रूप से कमजोर इस युवक का तीन महीने से कुछ पता नहीं था। परिजन का कहना है कि वह इसके पहले भी कई बार घर से गायब हो जाता था। उसके पाकिस्तान में होने की खबरों के बाद से प्रशासन के अधिकारियों ने जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it