Top
Begin typing your search above and press return to search.

नक्सल प्रभावित आठ जिलों में बनेगी 24सौ करोड़ की सडक़े

रायपुर ! केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा पीडि़त आठ जिलों में सडक़ नेटवर्क के विस्तार के लिए दो हजार 390 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी कर दी है।

नक्सल प्रभावित आठ जिलों में बनेगी 24सौ करोड़ की सडक़े
X

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पहल पर केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
रायपुर ! केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा पीडि़त आठ जिलों में सडक़ नेटवर्क के विस्तार के लिए दो हजार 390 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी कर दी है। इनमें से सात जिले बस्तर राजस्व संभाग के हैं। राजनांदगांव जिले को भी इसमें शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट किया है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने इन सडक़ों के प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने के लिए प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री और सडक़ परिवहन मंत्री से आग्रह किया था। लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत ने अधिकारियों को इन सडक़ों के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा दी गई स्वीकृति में लगभग 796 किलोमीटर की 43 सडक़ों के लिए 2109 करोड़ रूपए और लगभग 96 किलोमीटर की 16 पुल-पुलियों के निर्माण के लिए 281 करोड़ रूपए शामिल है। श्री सुबोध सिंह ने बताया कि पिछले 10 जनवरी को मंत्रालय में आयोजित कलेक्टर-एसपी कान्फ्रेंस में लिये गये निर्णय के अनुसार सडक़ों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। केन्द्र सरकार के निर्देशों के तहत सभी कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (पीएमजीएसवाई) की तर्ज पर संपादित किये जाएंगे। श्री सुबोध सिंह ने बताया कि इन कार्यो के लिए पीएमजीएसवाई की तर्ज पर विभिन्न जिलों में निर्माण इकाइयों का गठन किया जाएगा। सभी सडक़े दो लेन के रूप में तथा बारह मासी मार्ग के रूप में निर्मित होंगे। श्री सिंह ने बताया कि उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 207.60 किलोमीटर की आठ सडक़ो के लिए 519 करोड़ रूपए और कोण्डागांव जिले में 144.30 किलोमीटर की आठ सडक़ों के लिए 378 करोड़ रूपए स्वीकृत किये गये है। दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में 79.4 किलोमीटर की सात सडक़ों के लिए 360 करोड़ रूपए, बीजापुर जिले में 95.90 किलोमीटर की पांच सडक़ों के लिए 240 करोड़ रूपए, बस्तर जिले में 86 किलोमीटर की चार सडक़ों के लिए 223 करोड़ रूपए, नारायणपुर जिले में 16.40 किलोमीटर की तीन सडक़ों के लिए 54 करोड़ रूपए और सुकमा जिले में 27 किलोमीटर
की दो सडक़ों के लिए 67 करोड़ 50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह राजनांदगांव जिले में 139.20 किलोमीटर की छह सडक़ों के लिए 348 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा बस्तर संभाग में 95.50 किलोमीटर की सोलह पुल-पुलियों के लिए 281 करोड़ रूपए की स्वीकृति भी शामिल है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it