Top
Begin typing your search above and press return to search.

अफगानिस्तान में 21 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

 अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान के 20 आतंकवादियों समेत कुल 21 आतंकवादियों आत्मसमर्पण कर दिया

अफगानिस्तान में 21 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण
X

काबुल । अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान के 20 आतंकवादियों समेत कुल 21 आतंकवादियों आत्मसमर्पण कर दिया है।

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रशासन के जारी बयान के अनुसार बुधवार को तालिबान के 20 आतंकवादियों ने प्रांत के घानी खिल, मोहम्मदरा, खोगिआनी और आचिन जिलों में अपने हथियार डालते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्म समर्पण करने वाला एक अन्य आतंकवादी इस्लामिक स्टेट (आईएस) से ताल्लुक रखता है। वह हस्का मिना जिले में सक्रिय था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it