Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ के ‘अभियान लक्ष्य भगीरथी’ की उमा ने की तारीफ

रायपुर ! केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती ने छत्तीसगढ़ में वर्षो पुरानी लंबित और अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को निश्चित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए चलाए जा रहे

छत्तीसगढ़ के ‘अभियान लक्ष्य भगीरथी’ की उमा ने की तारीफ
X

जल संसाधन मंत्री बृजमोहन हुए जल मंथन कार्यक्रम में शामिल
रायपुर ! केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती ने छत्तीसगढ़ में वर्षो पुरानी लंबित और अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को निश्चित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए चलाए जा रहे ’अभियान लक्ष्य भगीरथी’ की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छा कदम है और इससे छत्तीसगढ़ में सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने में मदद मिलेगी । छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के महत्वाकंाक्षी कार्यक्रम जल मंथन के दौरान सुश्री उमा भारती को अभियान लक्ष्य भगीरथी के बारे में एक पुस्तिका भेंट करते हुए इसकी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग के सचिव गणेश शंकर मिश्रा भी उपस्थित थे। श्री अग्रवाल ने सुश्री भारती को बताया कि अभियान लक्ष्य भगीरथी के तहत छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग की वर्षो पुरानी लंबित 106 परियोजनाओं को निश्चित समय में पूर्ण किये जाने के लिए चिन्हित किया गया है । इन योजनााओं में 30 से 35 वर्ष पूर्व से लंबित योजनाओं को भी सम्मिलित किया गया है । इन सभी योजनाओं में बहुत कम कार्य शेष था। यह योजनाएं लंबित भू अर्जन प्रकरण, आवश्यक पुनरीक्षित स्वीकृति तथा पर्याप्त आवंटन के अभाव में लंबित थी। जल संसाधन विभाग के सचिव गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2016-17 में 88 योजनाओं को पूर्ण कर 71300 हेक्टर सिंचाई क्षमता सृजित करने का लक्ष्य रखा गया था। इन योजनाओं को फास्ट ट्रेक मोड में संपादित करते हुए दिसम्बर 2016 तक 60 हजार हेक्टर नवीन सिंचाई क्षमता निर्मित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रमुख अभियंता जल संसाधन श्री कुटारे, सहित विभागीय अधिकारियों ने जल मंथन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it