इनामी बदामाश गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा जांच के दौरान 5000 का इनामी कुख्यात बदमाशों को पकड़ा
गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा जांच के दौरान 5000 का इनामी कुख्यात बदमाश नीरज उर्फ टिल्लु पंडित हत्या में वांछित हथियार सहित गिरफ्तार किया जो कि थाना मेडिकल मेरठ के धारा 302 आईपीसी में वांछित था पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 का इनामी घोषित कर कुख्यात नीरज उर्फ टिल्लु पंडित पुत्र वेद प्रकाश निवासी शास्त्रीनगर मेरठ को तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त जिस सम्बन्ध मे थाना सिंहानी गेट पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज। अभियुक्त द्वारा बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर धमकी एवं हत्या का प्रयास किया गया था इस सम्बन्ध में थाना दौराला मेरठ तथा अधिवक्ताओं से रंगदारी एवं हत्या का प्रयास मे थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर तथा थाना मंडी मुजफ्फरनगर से दो व्यक्तियों को अगवा कर हत्या करके गाड़ी की डिक्की में बंद कर आग लगा दी थी यह अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसको आज पुलिस के द्वारा पकड़ने पर एक राहत की सांस के साथ बड़ी कामयाबी हासिल की है।
बेखौफ चोर जिला अस्पताल में दे रहे चोरी की घटना को अंजाम
चोरी की घटनाएं हर दिन बढ़ती जा रही है। कानून की आखों में धूल झोंक कर चोर आए दिन नित नई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। और पुलिस इन सब चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। पहले तो केवल ये घटनाएं सड़क, गली व मुहल्लों तक ही सीमित थी लेकिन अब ये घटना धीरे-धीरे अपना पैर पसार रही है। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले में भी दिनदहाड़े चोरी और लूट की वारदात हो रही है। जानकारी के अनुसार कुछ ही दिन पहले जिला अस्पताल से चोरों ने मरीजों के तीमारदारों के तीन मोबाइल चुरा लिए गए थे और शक होने पर एक युवक को पकड़कर उसकी पीटाई भी की गई थी।
बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। मगर इसके बाद भी जिला अस्पताल से चोरी की घटनाएं कम नहीं हो पा रही है। सूत्रों के मुताबिक जिला अस्पताल में इमरजेंसी से तीन मोबाइल पहले चोरी हो गए हैं और गुरुवार की रात भी मरीजों के आठ मोबाइल चोरी हो गए, जबकि 100 कदम पर ही कोतवाली है। इसके बाद भी चोर पुलिस से बेखौफ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं पर यहां सवाल यह पैदा होता है कि एक सरकारी अस्पताल में हजारों की संख्या में चिकित्सक व मरीज रहते ओर सुरक्षा कर्मी भी फिर सरकारी अस्पताल में चोर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर चले जाते है।


