Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2211 हुई, अब तक 40 मौतें

 उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 61 जिले वायरस की जद में आ चुके हैं

उप्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2211 हुई, अब तक 40 मौतें
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 61 जिले वायरस की जद में आ चुके हैं। गुरुवार को 77 नए मरीज सामने आने के साथ सूबे में कुल करोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2,211 हो गई है। संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ़ विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के आगरा में अब तक 468, लखनऊ में 206, गाजियाबाद में 62, नोएडा में 141, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर में 210, पीलीभीत में 3, मुरादाबाद में 110, वाराणसी में 61, शामली में 27, जौनपुर में 8, बागपत में 15, मेरठ में 102, बरेली में 8, बुलंदशहर में 51, बस्ती में 23, हापुड़ में 26, गाजीपुर में 6, आजमगढ़ में 8, फिरोजाबाद में 111, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 7, सहारनपुर में 187, शाहजहांपुर में 1, बांदा में 4, महाराजगंज में 7, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 44, औरैया में 10, बाराबंकी में 1, कौशांबी में 2, बिजनौर में 32, सीतापुर में 20, प्रयागराज में 4, मथुरा में 13, बदायूं में 16, रामपुर में 24, मुजफ्फरनगर में 23, अमरोहा में 26, भदोही में 1, इटावा में 3, कासगंज में 2, संभल में 18, उन्नाव में 1, कन्नौज में 7, संत कबीर नगर में 23, मैनपुरी में 5, गोंडा में 2, मऊ में 1, एटा में 4, सुल्तानपुर में 3, अलीगढ़ में 35, श्रवास्ती में 5, बहराइच में 9, बलरामपुर में 1, अयोध्या में 1, जलौन में 3, झांसी में 4, गोरखपुर में 2 और कानपुर देहात में 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 40 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक 551 लोग स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 6 जिले कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 3823 कोरोना के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से पिछले सैंपलों सहित 4795 सैंपलों की टेस्टिंग की गई।

अवस्थी ने बताया कि अब प्रतिदिन 3 से 6 प्रतिशत ही कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट रह गया है। उन्होंने बताया कि यूपी में कोरोना से मृत्युदर भी प्रति 10 लाख की जनसंख्या के हिसाब से अन्य प्रदेशों के अपेक्षा बहुत कम है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 2252 सैंपलों को मिलाकर 520 पूल टेस्ट किया गया, जिसमें 14 सैंपल पॉजिटिव मिले, जिन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it