Top
Begin typing your search above and press return to search.

जल्द बनकर तैयार होगा नए पुल का बेस

कनावनी पुलिया के पास हिंडन नहर पर बनाए जा रहे नए पुल के लिए बेस बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि कच्ची और पक्की दोनों नहरों पर नया पुल बनाया जाना है।

जल्द बनकर तैयार होगा नए पुल का बेस
X

गाजियाबाद। कनावनी पुलिया के पास हिंडन नहर पर बनाए जा रहे नए पुल के लिए बेस बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि कच्ची और पक्की दोनों नहरों पर नया पुल बनाया जाना है।

सिंचाई विभाग के अधिकारी के अनुसार कनावनी पुलिया के पास हिंडन नहरं नहरों पर पानी रोककर पुल बनाने के लिए बेस बनाने का काम किया जा रहा है। पहले कच्ची नहर पर पिलर्स बनाने का काम किया गया। वहीं अब पक्की नहर के किनारों को तोड़कर वहां भी पिलर्स बनाने का काम किया जा रहा है। नए पुल को 4 लेन का बनाया जाना है।

इस पुल के निर्माण से वाहन से आने जाने वाले लोगों को सुविधा होगा और उनका समय भी बचेगा। याद हो यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक बनाए गए एलिवेटेड रोड को भी इसी साल शुरू किया जाएगा।

मीडिया से बात करने के दौरान अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले यहां का निरीक्षण किया गया था। जिसमें पाया गया कि बेस बनाने में कुछ खामियां रह गई थी। जिसे दूर किया गया। उन्होंने आगे बताया कि अब बेस स्ट्रक्चर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इस काम के बाद ऊपर पिलर्स बनाए जाएंगे फिर गाटर रखकर फिनिशिंग का काम किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it