Top
Begin typing your search above and press return to search.

मस्तूरी में युवती की हत्या का मामला : भोपाल से एक्सपर्ट पहुंचे एसआईटी की जांच तेज

बिलासपुर ! मस्तूरी क्षेत्र के देवगांव में हुई युवती की हत्या के मामले में एसआईटी की टीम ने जांच शुरू कर दी है। हत्यारों को पकडऩे के लिए भोपाल से एक्सपर्ट डा.सतपथी को बुलाया गया है।

मस्तूरी में युवती की हत्या का मामला : भोपाल से एक्सपर्ट पहुंचे एसआईटी की जांच तेज
X

बिलासपुर ! मस्तूरी क्षेत्र के देवगांव में हुई युवती की हत्या के मामले में एसआईटी की टीम ने जांच शुरू कर दी है। हत्यारों को पकडऩे के लिए भोपाल से एक्सपर्ट डा.सतपथी को बुलाया गया है। आज पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव के साथ एक्सपर्ट डा.सतपथी ने घटनास्थल पहुंचकर सूक्ष्म निरीक्षण करने के बाद कुछ जानकारी दी है। एसआईटी की टीम ने उसी आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है।
गौरतलब है कि 7 जनवरी को मस्तूरी थाना क्षेत्र के देवगांव में रहने वाली 17 वर्षीय युवती ममता की दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों को पकडऩे के लिए लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में शराब बेचने वाले एवं शराब ठेकेदार के पंडों को पकडक़र पूछताछ की थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। हत्याकांड के 13 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पीडि़त परिवार ने मुख्यमंत्री डा.रमन से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने एसआईटी जांच के निर्देश दिये थे। आईजी विवेकानंद सिन्हा ने उसके बाद रेंज स्तरीय एसआईटी का गठन किया है। टीम में एक एएसपी, तीन डीएसपी, पांच टीआई तीन एसआई चार एएसआई को शामिल किया गया है। टीम गठित होने के बाद भोपाल से एक्सपर्ट पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव के साथ डा.सतपथी घटनास्थल पहुंचे और सूक्ष्म निरीक्षण करने के बाद घटना से जुड़ी कुछ अहम जानकारी दी। वहीं एसआईटी ने आज से अपनी जांच तेज कर दी है। आईजी विवेकानंद सिन्हा का कहना था कि हत्यारे जल्द पकड़ में आ जाएंगे।
युवक कांग्रेसियों ने एसपी दफ्तर के गेट में बांधी राखी
मस्तूरी के देवगांव में 13 दिन पहले एक युवती की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होनें पर युवक कांग्रेस ने आज युकां प्रदेश सचिव जावेद मेमन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में नारेबाजी करते हुए बहनों व माताओं की सुरक्षा की मांग करते दफ्तर के गेट में रक्षासूत्र बांधा। आंदोलन का नेतृत्व शहर युकां अध्यक्ष शिवा नायडू ने किया। शिवा नायडू ने बताया कि युवा कांग्रेस ने राखी बांधकर यह संदेश दे रहा है कि समाज में बहनों की रक्षा सदैव करेगा, वहीं स्व.ममता खाण्डेकर को न्याय दिलाने लड़ाई लडऩे का वचन भी राखी बांधकर युवा कांग्रेस ने लिया है। युवा कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द हत्यारों को पुलिस अगर नहीं पकड़ती है तो युकां उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी। जिसकी जवाबदारी शासन की होगी वहीं जावेद मेमन ने कहा कि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो अद्र्धनग्र होकर एसपी कार्यालय के सामने युकां द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आज के इस कार्यक्रम में विनय वैधे, शेरु असलम, प्रखर सोनी, ऋषि कश्यप, शंकर यादव, संतोष देवांगन, आशिक जावेद, धनंजय यादव, मो.अयाज खान, शम्मी सहगल, ओपी मानिकपुरी, छोटू यादव आदि शामिल थे। उक्त जानकारी बिलासपुर विधानसभा युकां अध्यक्ष शिवा नायडू ने दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it