नेपानगर घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जा चुके हैं - कमलनाथ
कमलनाथ ने आज कहा कि नेपानगर के बदनापुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम और आदिवासियों के बीच संघर्ष और गोलीचालन की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिए जा चुकेे हैं

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि नेपानगर के बदनापुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम और आदिवासियों के बीच संघर्ष और गोलीचालन की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिए जा चुकेे हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दूसरे दिन ही दिए जा चुके हैं। घटना की निष्पक्ष जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
नेपानगर के बदनापुर में वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम और आदिवासियों के संघर्ष व गोलीचालन की घटना की घटना के दूसरे दिन ही मजिस्ट्रीयल जाँच के आदेश दिये जा चुके है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 13, 2019
घटना की निष्पक्ष जाँच होगी,किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जायेगा।
1/2
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। आदिवासी वर्ग का कल्याण, उनके अधिकारों की सुरक्षा और उनकी प्रगति हमारी सदैव प्राथमिकता है।
इसके पहले आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आदिवासी जनजातियों की प्रगति व कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बुरहानपुर (नेपानगर) में हुयी दुर्भाग्यपूर्ण घटना को निंदनीय बताया और कहा कि वे मुख्यमंत्री से मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से जांच का निवेदन करते हैं। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
What about land gifted to Rithambra near Mathura and to Hema Malini in Mumbai and many other BJP Leaders. https://t.co/ftq8as7cC4
— SANGHI REFORMER (@MILVETERAN) July 13, 2019
इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट के जरिए कहा था कि वे इस घटना की निंदा करते हैं और दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता आदिवासी विकास और उनके अधिकारों का संरक्षण रहा है। जो घटना हुयी, वह मौजूदा शासन की घोषित नीति के विरूद्ध है, इसलिए निंदनीय है।


