Top
Begin typing your search above and press return to search.

सपा सरकार नहीं बनी तो स्कूल बैग का क्या होगा

ग्रेटर नोएडा ! समाजवादी पार्टी सरकार की योजनाओं में प्राथमिक व परिषदीय स्कूलों में नि:शुल्क स्कूल बैग वितरण की सफलता खटाई में पड़ गई है।

सपा सरकार नहीं बनी तो स्कूल बैग का क्या होगा
X

सरकार की उदासीनता के चलते स्कूल बैग से वंचित हो रहे हैं बच्चे
ग्रेटर नोएडा ! समाजवादी पार्टी सरकार की योजनाओं में प्राथमिक व परिषदीय स्कूलों में नि:शुल्क स्कूल बैग वितरण की सफलता खटाई में पड़ गई है। विधान सभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई आदर्श आचार संहिता के चलते जनपद के 85 हजार से अधिक बच्चों के स्कूल बैग मिलने से लटक गया है। एक बैग की कीमत 120 से 140 रुपये तय किए गए थे, बैग वितरण नहीं होने से सरकार के करोड़ो रुपए खटाई में पड़ गया है।
सवाल यह है कि विधान सभा चुनाव में सपा की हार हुई तो करोड़ों के स्कूली बैग का क्या होगा। गत वर्ष घोषित हुई स्कूल बैग वितरण योजना के तहत परिषदीय, सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा आठ तक के बच्चों को नि:शुल्क स्कूल बैग दिया जाना था।
सपा के लाल व हरे रंग के इन स्कूल बैग में वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो छपी हुई है जिनको बांटने के लिए छह मार्च तक का समय तय किया गया था। जनपद में कुल 85 हजार चार बच्चों को ये बैग दिए जाने थे, बैग वितरण का कार्यक्रम ही नहीं शुरू हुआ। बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार जिले में स्कूल बैग आ चुके हैं बैग वितरण का काम शुरू होनी थी, आचार संहिता लागू होने के कारण वितरण नहीं हो सका है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद यथोचित निर्णय लिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मेघराज भाटी ने बताया कि सरकार की तरफ से लापरवाही हुई है जिसकी वजह से गरीब बच्चों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैग वितरण की योजना पहले से तैयार किया गया था वितरण में देरी की वजह से बच्चे वंचित हुए हैं, अगर प्रदेश में सरकार बदलती है तो उस सरकार के उपर निर्भर होगा कि बैग को किस तरह से वितरण किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it