पहले दिन साठ हजार को बाबा ने कराया योग
भिलाईनगर ! सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग का विश्व रिकार्ड बनाने के लिए उत्साहित लगभग 50 से 60 हजार लोागें आज 10 जनवरी मंगलवार को बारिश के बावजूद भी बाबा रामदेव के साथ योासन किया।

भिलाईनगर ! सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग का विश्व रिकार्ड बनाने के लिए उत्साहित लगभग 50 से 60 हजार लोागें आज 10 जनवरी मंगलवार को बारिश के बावजूद भी बाबा रामदेव के साथ योासन किया। जिसमें बलरामपूर,धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों सहित देश के कई राज्यों से लोग पहुंचे । योग शिविर का शुभारंभ प्रात: साढे 5 बजे से योगाचार्य बाबा रामदेव के सानिध्य में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सुबह साढे सात बजे तक हजारों लोगों को बाबा रामदेव ने कपाल भारती,अनुलोम विलोम, उजाई,प्रणायाम, मौली सहित कई प्रकार के योग करवाये। शिविर में डॉ. मनोज पाणीगा्रही,भारत स्वाभिमान न्यास कोषाध्यक्ष रामऋषि अग्रवाल, सह राज्य प्रभारी अनुप बंसल, जिला प्रभारी नरेन्द्र पटेल, मुख्य केन्द्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ,महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी बहन ममता साहू, मुकेश तिवारी सहित अग्रवाल समाज के कई पदाधिकारी सहित अन्य कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर मंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि आज भिलाई का सौभाग्य है कि यहां सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन के माध्यम से बाबा रामदेव के मार्गदर्शन में विश्व रिकार्ड बनने जा रहा है। योग ही एक ऐसी चीज है जिससे हम हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं तथा बड़ी बडी बीमारियां दूर जो जाती है। बाबा रामदेव ने कहा कि मनुष्य की सबसे महत्वपूर्ण चीज शरीर है, यदि शरीर स्वस्थ्य नही रहा तो हम जीवन को सुख सही तरीके से नही उठा पायेंगे। दुर्ग चिकित्सायल की डॉ. रेखा गुप्ता ने बताया कि मुझे अब कैंसर व अन्य बिमारियां हो रही थी मैं हरिद्वार गई थी वहां से आने के बाद लगातार याग की तो मेरा कैन्सर सहित सभी बिमारियां दूूर हो गई आज मैं बिल्कुल स्वस्थ्य हूं। योगासन को दौरान जैसे ही बारिश शुरू हुई कई लोग उठकर जाने की फिराक में थे, तब बाबा ने कहा कि आज भगवान हामरी आपकी परीक्षा ले रहा है। वे हमारे और आपके साथ आंख मिचोली खेल रहे हैं, बारिश से डरों नही चलो आज वर्षा योगासन करते है।
विश्व प्रसिद्ध योग गुरू बाबा रामदेव का 11 जनवरी को 10:30 बजे संजय रूंगटा कैम्पस, कुरूद रोड कोहका में आगमन हो रहा है। वे इंजीनियरिंग, डेंटल व साइंस विद्यार्थियों के साथ ही उपस्थितजनों को ’’सफल जीवन के लिए योग का महत्व’’ समझाएंगे। पहली बार रूंगटा परिसर में उनके आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बाबा रामदेव विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में योग प्रशिक्षण के साथ उनका मार्गदर्शन करेंगे। चेयरमैन संजय रूंगटा ने बताया कि विद्यार्थियों को योग गुरू का सानिध्य मिलने से योग का महत्व समझने के साथ ही जीवन प्रबंधन पर उपयोगी एवं लाभप्रद जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्रम में रूंगटा डेंटल कॉलेज, आरएसआर रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज, जीडीरूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज, रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं रूंगटा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी, प्राध्यापक व स्टॉफ सम्मिलित होंगे।


