हाथियों ने फिर मचाया उत्पात,स्कूल भवन किया क्षतिग्रस्त,मध्यान्ह भोजन भी कर गए चट
राजपुर ! राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाथियों की उपस्थिति से ग्रामीण दहशत में हैं। तीन माह बाद 11 हाथियों का दल एक बार फिर से वापस आकर बीती रात ग्राम पंचायत अमदरी में जमकर उत्पात

करंट से हाथी की मौत, 4 आरोपी पकड़ाए
राजपुर ! राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाथियों की उपस्थिति से ग्रामीण दहशत में हैं। तीन माह बाद 11 हाथियों का दल एक बार फिर से वापस आकर बीती रात ग्राम पंचायत अमदरी में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने अमदरी के प्राथमिक स्कूल भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया और किचन शेड को पूरी तरह तोड़ देने के बाद वहां रखा मध्यान्ह भोजन का अनाज चटकर गये। सूचना मिलने के बाद वन विभाग मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। इधर क्षेत्र में हाथियों की उपस्थिति को देखते हुये शिक्षा विभाग ने बच्चों को मध्यान्ह भोजन खिलाकर छुट्टी दे दी।
इस संबंध में जानकारी के अनुसार हाथियों के दल ने गांव के स्कूल शेड को तोडऩे के बाद वहां बच्चों के लिये रखा मध्यान्ह भोजन का पूरा अनाज खा गये और एक दो नहीं बल्कि रात में तीन बार स्कूल मेें पलट-पलट कर पहुंचे। वन विभाग ने ग्रामीणों की सूचपा पर रात में ही किसी तरह हाथियों को जंगल की तरफ भगाया। हाथियों ने स्कूल के साथ समीप के दो किसानों के भी फसल को नुकसान पहुंचा गया और टमाटर, आलू एवं मटर खा गये। सुबह स्कूल पहुंचे शिक्षको ने स्कूल के क्षतिग्रस्त होने की खबर अपने अधिकारियों को दी और बताया कि हाथी पास के ही जंगल में डेरा डाले हुये हैं। किसी भी खतरे को देखते हुये शिक्षा विभाग ने बच्चों को मध्यान्ह भोजन खिलाकर उनकी छुट्टी कर दी और जब तक हाथी स्कूल से दूर न चले जाये सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश जारी किया गया है।
करंट से हाथी की मौत, 4 आरोपी पकड़ाए
रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनहत के आश्रित ग्राम धौरापारा में दो माह पूर्व ग्यारह ग्रामीणों ने विद्युत करंट खेतों में लगा वयस्क हाथी को मार गड्डे में गाड़ दिया गया था। इस बात का खुलासा दो माह बाद 8 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने हाथी का नर कंकाल बरामद किया था, जिसमें धौरापारा के ही सात ग्रामीणों को वन विभाग की टीम ने तत्काल पकड़ लिया था, किन्तु हाथी हत्याकांड के चार ग्रामीण सूचना पाते ही ग्राम के फरार हो गये थे, जिसकी तलाश संभावित स्थानों पर वन विभाग की टीम कर रही थी। घटना में फरार चार आरोपी धौरापारा के धवतिया पंडो पिता मुड़रू, सुखन पंडो, रामप्रसाद पंडो तथा छोटेलाल पंडो को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। फरार आरोपियों के विरूद्ध वन विभाग ने वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत आरोपियों को न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि इस हाथी हत्याकांड में 9 जनवरी को धौरापारा के बसंतलाल, स्याही, लालमन, हरवंश, शिव कुमार, मेशलाल, अवधलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था जहां से सभी आरोपी जेल में हैं। इस कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी रघुनाथनगर जेपी पांडेय, शिव कुमार ठाकुर, गणेश सिंह, राजेंद्र पैकरा, रोशन तिवारी, हरिशचंद्र यादव, फुलसाय सिंह शामिल थे।


