Top
Begin typing your search above and press return to search.

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के पं. धीरेन्द्र शास्त्री के कथावाचन के साथ लगेगा दिव्य दरबार

कार्यक्रम आयोजन को लेकर जैतपुर मेट्रो स्टेशन के पास किया गया भूमि का पूजन

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के पं. धीरेन्द्र शास्त्री के कथावाचन के साथ लगेगा दिव्य दरबार
X

ग्रेटर नोएडा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर व कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। अपने श्रीमुख से यहां वह लगभग एक सप्ताह तक श्रोताओं को कथा सुनाने के साथ दिव्य दरबार भी लगाएंगे।

उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इस कार्यक्रम के आयोजक अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से सोमवार को जैतपुर मेट्रो डिपो के समीप श्रीमदभागव कथा को लेकर कथा स्थल का भूमि पूजन हुआ।

आयोजक अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आगामी 10 जुलाई से 16 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में श्रीमदभागतवत कथा प्रवचन करेंगे। कथा सुनने के लिए दिल्ली एनसीआर से बड़ी तादात में श्रद्धालु एवं भक्त ग्रेटर नोएडा आएंगे।

सोमवार को महान संतों की उपस्थिति में मंत्रोचारण के बीच प्रवचन के लिए चिन्हित भूमि पर लगभ 10रू30 बजे भूमि पूजन कार्य सम्पन्न किया गया। लगभग डेढ महीने तक यहां औयोजन संबंधी तैयारियां चलती रहेंगी।

बागेश्वर धाम महाराज के कथा प्रवचन से पूर्व 9 जुलाई को क्लश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। अमृत कल्याण ट्रस्ट सेवा समिति एवं स्वयंसेवी लगातार श्रमदान कर रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर में घूम घूमकर इस आयोजन का प्रचार एवं प्रसार कर रहे हैं। लोगों के ग्रेटर नोएडा पहुंचने के लिए सुगम रास्ते हैं। दूसरे जिलों और शहरों से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। ऐसे में अनुमान है कि यहां भी बागेश्वर धाम सरकार के कथा प्रवचन में भारी भीड़ जुटेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it