करंट की चपेट में आने से दो की मौत
रायगढ़ ! जंगली सुवर पकडने के लिये बिछाये गये बिजली करंट करंट में फंसकर दो लोगों की अकाल मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है

रायगढ़ ! जंगली सुवर पकडने के लिये बिछाये गये बिजली करंट करंट में फंसकर दो लोगों की अकाल मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है, घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव निवासी रहसराम राठिया 45 वर्ष तथा डोलेश्?वर राठिया 31 वर्ष का गांव खेत में जंगली सुवर मारने के लिये लगाये गये बिजली करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक रहसराम राठिया और मृतक निरंजन राठिया गांव के बाहर लिबरी झिरका खार खेत में आलू मटर,प्याज फसल लगाये है, जिसकी रखवाली करने खेत में ये दोनों या इनके घर परिवार के लोग जाते थे, गांव में जुगली सुवर खेत में लगे फसल खाने आते थे जिसे पकडने के लिये गांव में रहने वाला जय प्रकाश राठिया इनके खेतों के पास बिजली तार में करंट लगाउंगा बोल रहा था, जिसे सभी मना किये थे। कि 10 फरवरी की रात्रि रहसराम राठिया और निरंजन राठिया फसल की रखवाली करने गये थे जो जंगली सुवर के लिये बिछाये बिजली के प्रवाहित तार के संपर्क में आ गये जिनका करंट लगने से घटना स्थल में ही मौत हो गया। जांच उपरांत सुवर पकडने के लिये बिजली तार लगाने वाले के विरूद्ध विधि सम्?मवत कार्यवाही की जावेगी ।


