Top
Begin typing your search above and press return to search.

पिकअप की ठोकर से पिता पुत्र समेत तीन की मौत

बिलासपुर ! तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पिता-पुत्र और एक रिश्तेदार की मौत हो गई।

पिकअप की ठोकर से पिता पुत्र समेत तीन की मौत
X

बिलासपुर ! तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पिता-पुत्र और एक रिश्तेदार की मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवारों को चपेट में लेने के बाद पिकअप चालक चलती गाड़ी से कूद गया। उसके बाद अनियंत्रित पिकअप सडक़ किनारे पलट गई। चालक घटना के बाद फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए रतनपुर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने सभी तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सभी लोग गांव से बिलासपुर जाने के लिए निकले थे। पुलिस मर्ग कायम करके आगे की जांच में लगी हुई है।
रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रानी बछाली में रहने वाला 28 वर्षीय पुरुषोत्तम कश्यप जो अपने 8 वर्षीय पुत्र आयुष और अपने रिश्तेदार राम कश्यप के साथ बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था। बाइक सवार बेलगहना मार्ग के लालपुर पोड़ी के पास पहुंचे ही थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र और रिश्तेदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पिकअप चालक चलती गाड़ी से कूद गया जिसके चलते आगे जाकर पिकअप पलट गई। पिकअप में सीमेंट की बोरियां रखी हुई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर थाने का स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर सभी घायलों को रतनपुर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि युवक पुरुषोत्तम कश्यप जो बिलासपुर में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। घर में पूजापाठ होने के कारण वह अपने गांव गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। रतनपुर पुलिस मामला दर्ज करके आगे की जांच में लगी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it