Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीएसआईडीसी पर हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख जुर्माना

बिलासपुर ! छत्तीसगढ़ राज्य अधोसंरचना विकास निगम (सीएसआईडीसी) पर दो लाख रूपए का जुर्माना लगाते हुए सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र में सडक़ निर्माण गड़बड़ी की जांच

सीएसआईडीसी पर हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख जुर्माना
X

सडक़ निर्माण के ठेके में गड़बड़ी का मामला
एसपी स्तर के अधिकारी से जांच कराने के निर्देश

बिलासपुर ! छत्तीसगढ़ राज्य अधोसंरचना विकास निगम (सीएसआईडीसी) पर दो लाख रूपए का जुर्माना लगाते हुए सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र में सडक़ निर्माण गड़बड़ी की जांच एसपी स्तर के अधिकारी से करवा कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिए हैं।
सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र में सडक़ निर्माण के लिए उन कंपनियों से निविदा आमंत्रित की गई थी जिनके पास सडक़ निर्माण संबंधी सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो लेकिन सीएसआईडीसी ने रायपुर का कंस्ट्रक्शन कम्पनी को उसका ठेका दे दिया जिसके पास हाटमिक्सर प्लांट व अन्य सुविधाएं नहीं थीं। इसके खिलाफ एक अन्य निर्माण कंपनी अमर कंस्ट्रक्शन ने गलत ढंग से टेण्डर स्वीकृत किए जाने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी जिस पर सीएसआईडीसी पर दो लाख रूपए का जुर्माना लगाया और मामले की जांच किसी एसपी स्तर के अधिकारी से कराने के निर्देश दिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it