Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली में आज मौसम का सबसे ठंडा दिन

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह कड़कड़ाती ठंड रही

दिल्ली में आज मौसम का सबसे ठंडा दिन
X

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह कड़कड़ाती ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 91 फीसदी दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, "शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह दृश्यता 800 मीटर रही।"

पालम इलाके में दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पाई गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "शहर के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिला। कई स्थानों पर शीतलहर के साथ आसमान साफ रहेगा।"

दिन में धुंध और कोहरा छाया रहेगा।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it