Begin typing your search above and press return to search.
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में दो भाइयों के शव नदी में मिले
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में मवेशी लेने गए दो भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई है।

शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में मवेशी लेने गए दो भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि इंदार इलाके के बिज रोनी गांव के निवासी हरवीर कुशवाह जिसकी उम्र 10 साल और छाेटू कुशवाह जिसकी उम्र 8 साल है कल सुबह नदी के पास से मवेशियाें को लेने के लिए घर से निकले थे। घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगो ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों के शव नदी में मिले, जिसको लेकर ग्राम बदरवास के स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे। यहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण उपरान्त दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने प्रकरण की जाँच शुरू कर दी है।
Next Story


