आत्म-रक्षा हेतु कराटे व मार्शल आर्टस सर्वोत्तम साधन
इन्दिरापुरम के नीति खंड-1 में स्थित एमएमआई स्कूल में इन्दिरापुरम कराटे स्कूल की 19वीं शाखा का उद्घाटन हुआ
गाजियाबाद। इन्दिरापुरम के नीति खंड-1 में स्थित एमएमआई स्कूल में इन्दिरापुरम कराटे स्कूल की 19वीं शाखा का उद्घाटन हुआ। इन्दिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि कराटे स्कूल की इस शाखा का उद्घाटन गाजियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा नेता सिकंदर यादव ने फीता काट कर किया तथा कहा की आज के दौर में शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए तथा आत्म-रक्षा हेतु कराटे एवं मार्शल आर्टस सर्वोत्तम साधन हैं।
आजकल का माहौल इतना खराब हो चुका है चैन स्नैचिंज, अपहरण, छेड़खानी, मर्डर जैसी वारदातें होती रहती हैं जिनसे बचने के लिए अपने आप को मजबूत बनाने तथा किसी भी अकास्मत आई परेशानी से निबटने के लिए सभी लड़कियों को यह जरूर सिखना चाहिए। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। और कराटे एक अच्छा स्पोर्ट्स भी है जिसमें खिलाड़ी अगर सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करे तो जिला, राज्य, राष्टï्रीय तथा अन्तरराष्टï्रीय स्तर पर खेल पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर सकता है।
इन्दिरापुरम कराटे स्कूल की इस ब्रांच के लिए अन्तर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी राबिया खान को कोच नियुक्त किया गया है तथा यहाँ सभी आयु वर्ग के बालक, युवा व अन्यों की क्लासस होंगी जिसमें लडकियों व महिलाओं की स्पेशल क्लासस होंगी7 क्लासस का समय सप्ताह में 4 दिन मंगल, बृहस्पति, शुक्र तथा शनिवार शाम 5 से 7 होगा7 इस अवसर पर कृष्ण रावत, नैना रावत, प्रदीप कुमार, धर्मेंन्द्र चौधरी, एकता त्यागी, संदीप गर्ग मौजूद थे।


