Top
Begin typing your search above and press return to search.

धोखाधडी के आरोप में फरार अधिकारी को भेजा जेल

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम लाड़कुई मे कृषि उपज मंडी में चना तुलाई में किसानों के साथ की गई धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रहे आरोपी अधिकारी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

धोखाधडी के आरोप में फरार अधिकारी को भेजा जेल
X

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम लाड़कुई मे कृषि उपज मंडी में चना तुलाई में किसानों के साथ की गई धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रहे आरोपी अधिकारी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कृषि उपज मंडी के नेफ्ट मे सरवेयर अधिकारी संजय मालवीय निवासी इंदौर लगभग 14 माह से फरार चल रहा था। जिसे मूखबीर की सूचना पर कृषि उपज मंडी चौराहा लाडकुई से गिरफ्तार किया गया। संजय नेफ्ट में सरवेयर के पद नियुक्त किया गया था, जिसमें समर्थन मूल्य पर चना तुलाई के समय चना मे नमी व गुणवत्ता देखकर मानक अनुसार तौल के लिए स्वीकृत करना था लेकिन संजय द्वारा इसमें धोखाधड़ी कर किसानों के अलावा कई व्यापारी का गुणवत्ताहीन चने की खरीदी की गई थी।

इस मामले की किसानों द्वारा तत्कालिक अनुुुविभागीय अधिकारी को शिकायत की, जिसमें नायब तहसीलदार देशमुख द्वारा जांच के बाद संजय मालवीय को दोषी मानकर नसरुल्लागंज थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया था। संजय के विरुद्ध लगभग 14 माह पूर्व नसरुल्लागंज थाना में अपराध दर्ज किया था। संजय को 14 सितम्बर तक नसरुल्लागंज जेल भेजा गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it