Top
Begin typing your search above and press return to search.

कपड़ा व्यवसायियों से लूट का खुलासा : तीन आरोपी सगे भाई गिरफ्तार

बिलासपुर ! कोटा एवं कोनी क्षेत्र में कपड़ा बेचने वाले दो फेरी वालों से लूटपाट करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कपड़ा व्यवसायियों से लूट का खुलासा : तीन आरोपी सगे भाई गिरफ्तार
X

70 हजार का माल व बाइक जब्त
कोटा व कोनी क्षेत्र में की थी वारदात

बिलासपुर ! कोटा एवं कोनी क्षेत्र में कपड़ा बेचने वाले दो फेरी वालों से लूटपाट करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों सगे भाई हैं। आरोपियों के पास से लूट का माल बरामद कर लिया गया है। जब्त माल की कीमत 70 हजार के लगभग है। वहीं घटना में प्रयुक्त बाइक की भी जब्ती बनाई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा ने बताया कि एक फरवरी को मसानगंज में किराए के मकान में रहने वाला प्रार्थी विजय यादव पिता भोला प्रसाद निवासी बरियारपुर थाना शाहकुण्ड जिला-भागलपुर बिहार का जो फेरी लगाकर कमीज पेंअ का कपड़ा बेचने का काम करता है, उसे अज्ञात तीन आरोपी थोक में कपड़ा खरीदने का लालच देकर कममीटार स्टेशन में बुलाये वहां से बहलाफुसलाकर कर करीब 6 किलोमीटर दूर सूनसान जगह पर ले गये वहां डरा धमका कर मारपीट करते हुए कपड़े तथा 10,000 रूपये नगदी एवं मोबाइल लूट कर ले गये थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह 18 जनवरी को थाना कोनी क्षेत्र के ग्राम घूटकु में घटित हुई थी जिसमें प्रार्थी सुखबीर सिंह निवासी मोहिरना थाना गभाना जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के साथ घटित हुई थी जिसमें तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा कुल 80 नग साड़ी को जबरन लेकर भाग जाना बताया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोनी में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
फेरी वालों के साथ लगातार हो रहे लूट एवं चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रशांत कतलम, अतिरिक्त पुलिस नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) शलभ सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) लखन पटले के द्वारा समस्त थाना, चौकी प्रभारियों तथा विशेष टीम को कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में लगाया गया जिस पर विशेष टीम के सदस्यों को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम भाड़म निवासी राजेश खूंटे कपड़ा एवं साड़ी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए विशेष टीम के सदस्यों के द्वारा ग्राहक बनकर भाड़म जाकर संपर्क किया गया तो राजेश खूंटे द्वारा नये कपड़े एवं साड़ी बिक्री हेतु निकाल कर दिखाया तो पुलिस टीम द्वारा राजेश खूंटे को पकड़ कर पूछताछ की तो अपने अन्य दो भाई परमेश्वर एवं लच्छी खूंटे के साथ मिल कर दोनों घटना को करना स्वीकार किया। आरोपी राजेश खूंटे के कथनानुसार उसके भाई परमेश्वर खूंटे को उसके गांव भाड़म से तथा लच्छी खूंटे को उसलापुर से पकड़ कर पूछताछ की गई तीनों मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किये हैं।
आरोपियों के पास से लूटे गये पेंट, कमीज के कपड़े एवं साड़ी, मोबाइल तथा नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रंमाक सीजी 7 ए के 9552 जप्त किया गया है जब्त किये गये कपड़े एवं नगदी तथा मोबाइल सहित कुल कीमत करीब 70,000 रूपये हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it