Top
Begin typing your search above and press return to search.

 जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने किया सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला

 जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुबह आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया

 जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने किया सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला
X

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुबह आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।



सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के तहाब में एक अज्ञात स्थान से सुरक्षा बलों के शिविर की ओर राइफल ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड अपने लक्ष्य से चूक गया और शिविर के बाहर ही फट गया।

इस हमले में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it