Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, तलाशी अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त नाके पर हमला कर दिया

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, तलाशी अभियान शुरू
X

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आज आतंकवादियों ने पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त नाके पर हमला कर दिया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने पुलवामा के देलीपोरा की सीयर न्यू क्रासिंग के समीप नाका पर तैनात सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने भी आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तुरंत को घटनास्थल पर पहुंचा और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it