Begin typing your search above and press return to search.
पुलवामा में आतंकवादी हमला, दो जवान घायल
जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के पामपोर में सोमवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर हमला किया जिससे दो जवान घायल हो गये।

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के पामपोर में सोमवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर हमला किया जिससे दो जवान घायल हो गये।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने आज दोपहर पामपोर में कंदिजाल पुल के समीप गश्ती दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। गोलीबारी में दो जवान घायल हो गये , जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमले की सूचना मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और समूचे इलाके की घेराबंदी कर दी। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था।
Next Story


