तेंदूपत्ता फड़मुंशियों को मिली साइकिल
जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्या. महासमुंद अंतर्गत तेन्दुपत्ता फड़मुशियों को नि:शुल्क सायकल वितरण का कार्यक्रम वन विभाग द्वारा आयोजित किया गया

महासमुंद। जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्या. महासमुंद अंतर्गत तेन्दुपत्ता फड़मुशियों को नि:शुल्क सायकल वितरण का कार्यक्रम वन विभाग द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. विमल चोपड़ा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला वनोपज अध्यक्ष विनोद चंद्राकर ने किया।
विशेष अतिथि के रूप में चंद्रहास चंद्राकर, भारतीय जनता किसान मजदुर संघ ग्रामीणमंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, किसनू यादव, विक्की गुरूदत्ता, माखन यादव, संदीप जोशी, सहित वन विभाग के रेंजर श्री मुखर्जी, ईश्वरलाल चंद्राकर व अन्य उपस्थित रहें।
विधायक डॉ. चोपड़ा ने फड़मुशियों को सायकल मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि बहुत ही कम राशि में आप लोग काम करते है। पूरे जिले के 139 तेन्दुपत्ता फड़मुशियों को नि:शुल्क सायकल वितरण विधायक डॉ. विमल चोपड़ा अध्यक्ष विनोद चंद्राकर व अन्य अतिथियों के हाथों किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ईश्वर लाल चंद्राकर ने किया व आभार प्रदर्शन रेंजर श्री मुखर्जी ने किया। इस दौरान जिले भर के तेन्दुपत्ता फड़मुंशि उपस्थित रहे।


