Top
Begin typing your search above and press return to search.

पाॅड टैक्सी को लेकर निविदा मूल्यांकन समिति की बैठक आज

पीपीपी माॅडल पर विकसित होने वाली इस परियोजना के लिए टेंडर निकालने पर होगा फैसला

पाॅड टैक्सी को लेकर निविदा मूल्यांकन समिति की बैठक आज
X

ग्रेटर नोएडा। जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना को लेकर सोमवार को लखनऊ में बैठक होगी। निविदा मूल्यांकन समिति की बैठक में इस परियोजना पर चर्चा होगी। बहुत संभव है कि पीपीपी मॉडल पर विकसित होने वाली इस परियोजना के लिए टेंडर निकालने पर फैसला हो जाएगा।

यमुना प्राधिकरण ने फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट के बीच पॉड टैक्सी चलाने की योजना बनाई है। इसकी डीपीआर केंद्र सरकार की कंपनी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बनाई है।

डीपीआर पर निविदा मूल्यांकन समिति ने कहा था कि जिन देशों में पॉड टैक्सी चल रही है, वहां का अध्ययन कराया जाए। यह रिपोर्ट भी आ चुकी है। अब इसको लेकर सोमवार को लखनऊ में निविदा मूल्यांकन समिति की बैठक होगी।

उम्मीद है कि बैठक में विकासकर्ता कंपनी के चयन के लिए वैश्विक टेंडर निकालने पर सहमति बन जाए। जाएंगे। टेंडर निकलने के बाद दो महीने में विकासकर्ता कंपनी का चयन हो जाएगा।

प्रस्तावित कॉरिडोर की लंबाई 14.6 किलोमीटर होगी और 12 स्टेशन होंगे। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि पॉड टैक्सी को लेकर सोमवार को लखनऊ में बैठक होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it