Top
Begin typing your search above and press return to search.

नरतोरा में दस दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

ग्राम नरतोरा (झलप) में दस दिवसीय प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मोती साहू थे

नरतोरा में दस दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
X

महासमुंद। ग्राम नरतोरा (झलप) में दस दिवसीय प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मोती साहू थे। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि जोगीराम पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच हेमलाल यादव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि जीतराम पटेल, सरपंच खेलावन साहू, उप सरपंच मयाराम टंडन, विनोद यादव, लेखराम पटेल, राजू दीवान, दीपेश यादव, मानसिंग दीवान, मिथलेश दीवान उपस्थित थे।

फाइनल मैच हेमकुमार इलेवन एवं मिथलेश इलेवन के बीच हुआ। जिसमें हेमकुमार इलेवन टीम ने जीत हासिल की। द्वितीय स्थान पर मिथलेश की टीम रही। प्रथम विजेता टीम को 30001 रुपए एवं सील्ड एवं द्वितीय विजेता को 15001 रुपए पुरस्कार अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया।

इस मौके पर मोती साहू ने खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोच एवं खेल संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रतिभा उभर नहीं पाता, इसलिए हमें इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक एवं बौद्घिक विकास के लिए आवश्यक है।

आज युवाओं को विकास की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। जिससे अन्य बुराई की ओर मन नहीं जाता। युवाओं में जन सहयोग की भावना उभरनी चाहिए। नरतोरा इस क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। यहां हर प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है। यहां युवाओं में एक अच्छा संगठन है। कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it