Top
Begin typing your search above and press return to search.

दस छात्रों को मिला नेशनल अवार्ड, मुख्यमंत्री रमन सिंह व सांसद अभिषेक सिंह ने किया सम्मानित

आधुनिक शिक्षा के दौर में जब बच्चे वैदिक गणित में भी अपनी प्रतिभा दिखाने लगे तो आपको आश्चर्य होगा

दस छात्रों को मिला नेशनल अवार्ड, मुख्यमंत्री रमन सिंह व सांसद अभिषेक सिंह ने किया सम्मानित
X

राजनांदगांव। आधुनिक शिक्षा के दौर में जब बच्चे वैदिक गणित में भी अपनी प्रतिभा दिखाने लगे तो आपको आश्चर्य होगा। लेकिन, इस कारनामे को कर दिखाया है कि नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने।

जी हां, नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार दस छात्रों ने इस बार वैदिक गणित और मेंनटल मैथ्स विषय पर नेशनल अवार्ड लेकर स्कूल का नाम गौरान्वित किया है। रविवार को छात्रों की इस उपलब्धि को लेकर उन्हें मुख्यमंत्री रमन सिंह और सांसद अभिषेक सिंह ने भी सीएम हाऊस में सम्मानित किया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मुख्यमंत्री रमन सिंह व सांसद अभिषेक सिंह ने छात्रों को उनकी इस सफलता को लेकर बधाइयां दी। इस अवसर पर सीएम सिंह ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। वहीं सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि ऐसे ही गतिविधियों से बच्चों का विकास होता है।

नीरज बाजपेयी स्कूल में इन चीजों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। जो कि छात्रों के भविष्य के लिए बेहतर है। इस अवसर पर डायरेक्टर नीरज वाजपेयी, सोनल बाजपेयी, डायरेक्टर एकेडमिक पीआर वासुदेव राव, प्राचार्या एकता गांधी सहित छात्रों के पालकगण भी मौजूद रहे।

नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल में अध्यरत अनन्य अग्रवाल, कवनीत कौर भाटिया, इशिका रिजवानी, आद्या पांडे, तान्या पारख, राशी कोटड़िया, जय घनशानी, आरूषि श्रीवास, ऋषभ पारख, प्रवास पारख को नेशनल अवार्ड दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it