Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएम मोदी की जनसभा में बोले समर्थक, तेलंगाना में अगली सरकार भाजपा की बनेगी

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने हैदराबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों में उत्साह दिखा

पीएम मोदी की जनसभा में बोले समर्थक, तेलंगाना में अगली सरकार भाजपा की बनेगी
X

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों में उत्साह दिखा। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

जनसभा में भाग लेने पहुंचे नागेश्वर राव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी आज हैदराबाद आए। आने वाले समय में तेलंगाना में अगली सरकार निश्चित रूप से भाजपा द्वारा बनाई जाएगी।"

मधुसूदन ने कहा, "तेलंगाना की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से हम लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है। आज से धर्म युद्ध शुरू हो गया है। तेलंगाना में जल्द ही डबल इंजन की सरकार बनेगी। भारत के हर राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।"

भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, "तेलंगाना की जनता ने प्रधानमंत्री का बड़े उत्साह से स्वागत किया। तेलंगाना का विकास सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। पीएम मोदी पर भरोसा करके बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचे। कांग्रेस और बीआरएस दोनों एक ही तरह की पार्टियां हैं। दोनों पार्टियां फैमिली लिमिटेड हैं, कमीशन और करप्शन की पार्टियां हैं। तेलंगाना को बचाने के लिए बीआरएस और कांग्रेस को हटाना होगा और भाजपा को लाना होगा।"

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपए की लागत की कई ढांचागत और औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने काजीपेट-विजयवाड़ा रेल मल्टी-ट्रैकिंग कॉरिडोर के कुछ हिस्सों, काजीपेट रेल अंडर रेल बाईपास, और हैदराबाद में एक नए ग्रीनफील्ड पेट्रोलियम, ऑयल एंड लुब्रिकेंट्स (पीओएल) टर्मिनल सहित कई रेलवे और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।

इसके अलावा, उन्होंने हैदराबाद में सिंधु अस्पताल का उद्घाटन किया। यह अस्‍पताल विशेष रूप से कैंसर चिकित्‍सा के लिए एक अत्याधुनिक मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी क्वाटरनरी केयर गैर-लाभकारी संस्थान है। पीएम मोदी ने इसे शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना में सुधार का सराहनीय प्रयास बताया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि हैदराबाद भी विकसित भारत की तरह ही प्रगति करे। यह केंद्र सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता है। इसी उद्देश्य से मुझे हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखने का अवसर मिला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it