Top
Begin typing your search above and press return to search.

नितिन नवीन का आरोप – CM रेवंत रेड्डी ने तेलुगु संस्कृति का किया अपमान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तेलंगाना दौरे पर पहुंचे। इस दौरान महबूबनगर में आयोजित बूथ सम्मेलन में उन्होंने तेलंगाना की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया और मुख्यमंत्री पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

नितिन नवीन का आरोप – CM रेवंत रेड्डी ने तेलुगु संस्कृति का किया अपमान
X

‘कांग्रेस मुसलमान है’ बयान पर भाजपा अध्यक्ष का हमला

  • सनातन परंपरा पर चोट? भाजपा ने रेवंत रेड्डी को घेरा
  • महबूबनगर में नवीन का बड़ा बयान – तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार
  • तेलंगाना की राजनीति पर भाजपा सख्त, कांग्रेस पर वोट बैंक का आरोप

महबूबनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को तेलंगाना दौरे पर पहुंचे। इस दौरान महबूबनगर में आयोजित बूथ सम्मेलन में उन्होंने तेलंगाना की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया और मुख्यमंत्री पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। नितिन नवीन ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर चुके हैं और उनका मकसद केवल समाज में विभाजन पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की राजनीति आज एक गंभीर मोड़ पर है। जनता को लगातार भड़काया जा रहा है और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यहां के तेलुगु लोगों, भाषा और संस्कृति को दबाने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने सनातन परंपरा और संस्कृति का भी अपमान किया है। नितिन नवीन ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस केवल मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करती है और जनता या तेलुगु लोगों के हितों की कोई परवाह नहीं करती।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति इतनी बढ़ गई है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने खुलेआम यह नारा दिया कि "कांग्रेस मुसलमान है और मुसलमान कांग्रेस है," जिससे यह साफ है कि राज्य की सियासत केवल धार्मिक आधार पर बांटने और वोट बैंक की राजनीति करने तक सीमित हो गई है। उनका कहना था कि ऐसा करना राज्य के लोगों के लिए नुकसानदेह है और इससे समाज में फूट और अस्थिरता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि किसी मुख्यमंत्री द्वारा इस तरीके से बयान देना बेहद शर्मनाक बात है।

नितिन नवीन ने जनता से अपील की कि वे इस तरह की राजनीति से सावधान रहें और विकास और एकजुटता की राजनीति को अपनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद लोगों को धर्म, जाति या भाषा के आधार पर बांटना नहीं है, बल्कि सभी समुदायों और वर्गों के लिए बराबरी और न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने महबूबनगर में अपने संबोधन में यह भी कहा कि भाजपा लगातार तेलंगाना के लोगों के लिए काम कर रही है और उनकी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it