Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी करेंगे हाई-टेक सिटी स्टेशन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 26 करोड़ रुपये की लागत से हैदराबाद के पुनर्विकसित हाई-टेक सिटी रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उदघाटन करेंगे

मोदी करेंगे हाई-टेक सिटी स्टेशन का उद्घाटन
X

26 करोड़ की लागत से बना आधुनिक रेलवे स्टेशन

  • अमृत भारत योजना के तहत हैदराबाद को नई सौगात

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 26 करोड़ रुपये की लागत से हैदराबाद के पुनर्विकसित हाई-टेक सिटी रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उदघाटन करेंगे।

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की और पुनर्विकास परियोजना की प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताया।

एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए श्रीधर ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। तेलंगाना में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास के लिए 40 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गयी है, जिनमें से बेगमपेट, वारंगल और करीमनगर स्टेशनों का उद्घाटन पहले ही किया जा चुका है। हैदराबाद के पश्चिमी कॉरिडोर में स्थित, पुनर्विकसित हाई-टेक सिटी रेलवे स्टेशन को अन्य आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज, अतिरिक्त लिफ्ट, एस्केलेटर, स्टेशन के आगे का हिस्सा, एक नये प्रवेश-द्वार और यात्री सुविधा अनुकूल संकेतकों से सुसज्जित किया गया है।

श्री श्रीधर ने कहा कि यात्रियों और ट्रेनों के संचालन में होने वाली असुविधा को कम करने के लिए पुनर्विकास कार्य चरणों में किये गये थे। नये स्वरूप वाले इस स्टेशन को आधुनिक वास्तुकला, विस्तृत यात्री स्थानों और बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ विश्व स्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जो हैदराबाद के आईटी कॉरिडोर के लिए रेल संपर्क को मजबूत करेगा और सतत शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर सिकंदराबाद मंडल के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा के. मुत्याला नायडू, सिकंदराबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक के. शिव हर्षा, सिकंदराबाद मंडल के उप मुख्य अभियंता/गति शक्ति आर. मल्लिकार्जुन, सिकंदराबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय एस. वरुण बाबू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it