Top
Begin typing your search above and press return to search.

हैदराबाद में महिला गिरफ्तार, 11.4 किलो गांजा बरामद

तेलंगाना के हैदराबाद में ओडिशा की एक महिला को 11.4 किलोग्राम सूखे गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है

हैदराबाद में महिला गिरफ्तार, 11.4 किलो गांजा बरामद
X

ओडिशा से लाई गई खेप, कीमत 5.70 लाख रुपये

  • कमिश्नर टास्क फोर्स और एसआर नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • चचेरे भाई के जरिए सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी महिला, मोबाइल भी जब्त
  • पुलिस की अपील- युवाओं को नशे से दूर रहने और सूचना देने की सलाह

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में ओडिशा की एक महिला को 11.4 किलोग्राम सूखे गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की कीमत 5.70 लाख रुपये है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि महिला की पहचान रिनिता राइता (30) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के गजपति जिले के केसरिगुडा गांव की रहने वाली है और उसके पास से 11.4 किलोग्राम यह नशीला पदार्थ मिला है।

महिला को कमिश्नर टास्क फोर्स, वेस्ट जोन टीम और एसआर नगर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान में पकड़ा। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उसने अपने चचेरे भाई मनिएल दलभेरा से संपर्क किया, जो कथित तौर पर हैदराबाद और रंगारेड्डी इलाकों में गांजा सप्लाई करने में शामिल है। उसने कथित तौर पर उसे यह प्रतिबंधित सामान बेचने के लिए हैदराबाद आने को कहा था।

पुलिस ने जनता, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे नशीले पदार्थो से दूर रहें और इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना 100 डायल करके पुलिस को दें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it