Begin typing your search above and press return to search.
तेलंगाना : नहर में कार गिरने से 3 की मौत
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में गुरुवार को एक कार के नहर में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

हैदराबाद | तेलंगाना के नलगोंडा जिले में गुरुवार को एक कार के नहर में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस ने दी है। यह घटना पीए पल्ले 'मंडल' (ब्लॉक)के पास दुग्लया गांव के करीब घटी।
पुलिस के अनुसार, वाहन चालक का कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और वाहन पीएमआरपी नहर में जा गिरा।
मृतकों की पहचान ओरसु रघु, पत्नी अलीवेलु और बेटी कीर्ति के तौर पर हुई है। वहीं उनके बेटे को बचा लिया गया और वह अस्पताल में भर्ती है।
Next Story


